Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी के मोेबाइल समेत युवक दबोचा

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। चार माह पूर्व आवास विकास चैकी क्षेत्र से चोरी हुए मोबाइल समेत युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी देते हुए आवास विकास चैकी प्रभारी धीरज वर्मा ने बताया कि सितम्बर 2019 में आवास विकास निवासी मनीष शर्मा के आवास से अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल चोरी कर लिया था। मनीष नेे घटना की रपट दर्ज करायी थी। जिसके पश्चात से पुलिस मोबाइल नम्बर को सर्विलांस पर लगाकर कार्रवाही में लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि गत दिवस चोरी हुए मोबाइल की लोकेशन अटरिया मार्ग पर मिलते ही उनकी अगुवाई में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे जहां मोबाइल समेत संदिग्ध रूप से घूम रहे युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता ग्राम किशनपुर थाना रेहड़ बिजनौर निवासी योगराज सिंह पुत्र ओमप्रकाश बताया। कड़ी पूछताछ करनी पर योगराज ने स्वीकार किया कि उसने ही मोबाइल चोरी किया था। पुलिस ने योगराज के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *