Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिक्षण संस्थान सहित कई अतिक्रमण ध्वस्त

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। भारी पुलिस फोर्स के साथ आज प्रातः इंदिरा चौक से अतिक्रमण हटाया गया। इस अतिक्रमण की जद में एक शिक्षण संस्थान भी आ रहा था। जिसको लेकर दिनेशपुर, किच्छा, पंतनगर, रूद्रपुर की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी बल भी तैनात था। भारी पुलिस फोर्स के साथ यह शिक्षण संस्थान और अन्य अतिक्रमण हटाये गये। गौरतलब है कि काशीपुर रोड पर गत दिवस अतिक्रमण हटाओ अभियान चला था। इस अतिक्रमण हटाओ अभियान में इंदिरा चैक पर एक शिक्षण संस्थान भी आ रहा था जिसे आज हटाया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान एडीएम उत्तम सिंह चैहान, एएसएलओ नरेश चन्द्र दुर्गापाल, एसडीएम मुक्ता मिश्रा, एसपी क्राईम प्रमोद कुमार, एएसपी देवेन्द्र पिंचा, सीओे अमित कुमार सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *