February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्कूल बस की टक्कर से घायल महिला ने तोड़ा दम

रूद्रपुर,10जुलाई। गत प्रातः गंगापुर मार्ग पर स्कूल बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और भारी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे। जानकारी के अनुसार गत दिवस गंगापुर मार्ग स्थित शुभडेल्स कालोनी निवासी उमा देवी पत्नी जमुना प्रसाद प्रातः पैदल कार्य के लिए सड़क किनारे जा रही थी। इसी दौरान तीव्र गति से आती एक निजी स्कूल बस ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी जिससे उमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। उन्हें उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उनकी हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया। बताया जाता है कि घायल महिला उमा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के पश्चात मौके पर मौजूद लोगों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। लेकिन परिजनों द्वारा पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गयी थी।

बेकाबू कार ट्रक से भिड़ी,दम्पत्ति गंभीर
रूद्रपुर,10जुलाई। आज प्रातः छतरपुर मार्ग पर अनियंत्रित कार ट्रक से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में सिडकुल स्थित अलग अलग फैक्ट्री में कार्यरत दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए नगर के निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार ग्राम जयनगर निवासी हिमांशु बिष्ट सिडकुल स्थित फैक्ट्री में अधिकारी के रूप में कार्यरत है जबकि उनकी पत्नी उमा टायटन फैक्ट्री की अधिकारी हैं। बताया जाता है कि आज प्रातः पति पत्नी रोज की तरह कार में सवार होकर घर से फैक्ट्री के लिए र वाना हुए। मार्ग में अशोका लेलैंड के पास सामने से आते ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गयी। इस दुर्घटना में हिमांशु व उनकी पत्नी उमा को गंभीर चोटें आ गयीं। जानकारी मिलने पर उनके फैक्ट्री कर्मचारी तुरन्त मौके पर आ पहुंचे और दोनों घायलों को नगर के एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया जहां हिमांशु की हालत बेहद चिंताजनक बतायी जा रही है। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *