February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नजूल नीति निरस्त होने पर सरकार का पुतला फूंका

रुद्रपुर,21जून। नजूल नीति निरस्त होने पर कांग्रेसियों ने भूतबंगला और संजयनगर में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। पूर्व पार्षद कालीचरण और विकास मलिक के नेतृत्व में कांग्रेसियो ंने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सरकार ने नजूल नीति के मामले में न्यायालय में सही पैरवी नहीं की। जिसको लेकर हजारों गरीब परिवारों पर संकट खड़ा हो गया है। डबल इंजन की सरकार फेल हो गई है। पूर्व पार्षद कालीचरण ने कहा कि भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष जनता को गुमराह किया है। जनता को मालिकाना हक पट्टे दिलाने का वादा किया था लेकिन वह झूठा साबित हुआ। भाजपा हमेशा दोहरी नीति अपनाती है जिसका जवाब आगामी चुनाव में मिलेगा। पुतला फूंकने वालों में राजेश, राकेश, नीरज, तपन विश्वास, रूकसाना, इरफान, राजू, राना, मोहसिन,आसिफ, अकील, विद्याराम, नंदलाल आंनंद शर्मा, निरोद अधिकारी, गोपाल राम, राजू मलिक, अरूण गोविंद, ओमकार, शफीक राजेंद्र, सज्जाद आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *