February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

यूथ कांग्रेस चुनाव में मारपीट,हंगामा

गदरपुर,10जुलाई। यूथ कांग्रेस संगठन के चुनाव के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर मारपीट हो गयी। समर्थकों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाये और कुर्सियां तक फेंक डालीं जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। आज यूथ कांग्रेस संगठन के चुनाव हैं जिसकी वोटिंग ऑनलाइन की जा रही है। गदरपुर कम्बोज धर्मशाला में भी प्रथम चरण के चुनाव की वोटिंग हो रही है जहां विधानसभा अध्यक्ष के दो प्रत्याशी आमने सामने हैं। आज द ोपहर किसी बात को लेकर दोनेां प्रत्याशियों के समर्थक आमने सामने हो गये और उनमें जमकर मारपीट हुई जिससे वहां अफरा तफरी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *