Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज प्रातः मोहल्ला शिवनगर ट्रांजिट कैंप में पति से हुए झगड़े के बाद महिला ने विषैला पदार्थ गटक लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजन उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले गये। जानकारी के अनुसार मोहल्ला शिवनगर निवासी सरस्वती का पति से विवाद चल रहा था। गतरात्रि दोनों के मध्य तीखी नोंकझोंक व मारपीट हुई। आज प्रातः जब पति विष्णु से उसका दोबारा विवाद हो गया तो गुस्से में सरस्वती ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। सरस्वती की बिगड़ती हालत देख परिजनों में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए नगर के निजी चिकित्सालय ले गये जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *