Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चौराहे पर घूमती मिली लावारिस बच्ची

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज प्रातः डीडी चैक पर कुछ लोगों ने लावारिस अवस्था में घूमती बच्ची को देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर उसके परिजनों की खोजबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आज प्रातः करीब 6वर्षीय बच्ची डीडी चैक पर लावारिस अवस्था में घूमती दिखायी दी। संदेह होने पर जब वहां खड़े लोगों ने बच्ची से जानकारी ली तो वह कुछ नहीं बता सकी जिस पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को अपने संरक्षण में लिया और कोतवाली ले जाकर उससे जब प्यार से पूछा तो बच्ची ने अपना नाम जैनब व पिता का नाम मो- शकील जबकि मां का नाम रूखसाना बताया। बच्ची अपने घर का पता नहीं बता पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *