Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। आज दोपहर ग्राम प्रतापपुर में बड़े गुरूद्वारे के निकट वैल्डिंग के दौरान कम्प्रेशर फट जाने से दुकान स्वामी की मौत हो गई साथ ही दुकान को भी नुकसान हो गया। जानकारी मिलते ही कोतवाल पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार निकटवर्ती ग्राम प्रतापपुर के बड़े गुरूद्वारे के समीप कमल पुत्र दर्शन सिंह की दुकान है। बताया जाता है कि आज वह दुकान में वैल्डिंग से कार्य कर रहा था। इसी दौरान समीप ही रखा कम्प्रेशर तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे कमल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के पश्चात वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तेज धमाके से फटे कम्प्रेशर से दुकान को भी क्षति पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल चंद्र मोहन सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली तथा शव को अपने कब्जे में लिया। इसी दौरान मृतक कमल के परिजन भी वहां आ पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। वही बराबर में खड़े डंपर का शीशे भी टूट गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *