Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पिस्टल के साथ एक इनामी बदमाश दबोचा

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गैंगस्टर एक्ट में एक वर्ष से फरार चल रहे इनामी बदमाश को पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी के निर्देश पर इनामी बदमाश की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गयी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस नेे कीरतपुर निवासी प्रवीण यादव पुत्र लालचंद को प्रेमपुर हल्दूपोखरा हल्द्वानी से धर दबोचा। उसके कब्जे से 32बोर की एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस बरामद किये गये। पुलिस टीम में एसएसआई भुवन चंद जोशी, एसआई केजी मठपााल, कां- गणेश पांडे, चन्द्रशेखर टाकुली आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *