Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

किच्छा(उद संवाददाता)। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले दो सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि पालिका द्वारा मृतक आश्रितों को नियुक्ति दिए जाने साथ ही ठेका प्रथा को समाप्त किए जाने की मांग कर्मचारियों द्वारा पूर्व से की जा रही थी जिस पर 21 जनवरी पालिका प्रशासन द्वारा कार्यवाही का आश्वासन दिया गया था। परंतु आश्वासन पर खरा उतरने की दशा में कर्मचारियों ने आज सांस्कृतिक धरना प्रदर्शन कर पालिका प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर कल्लू चरण, राहुल, दीपक दास, विनोद, नितिन, सचिन, सुनील, राकेश आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *