Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गणतंत्र दिवस पर सीएए प्रदर्शनों का साया

नई दिल्ली(उद ब्यूरो)। गणतंत्र दिवस पर सीएए प्रदर्शनों का साया मंडरा रहा है। अंदेशा है कि सीएए विरोधी सुरक्षा में सेंध लगा सकते हैं। इस बाबत गृह मंत्रलय ने अर्धसैनिक बलों और खुफिया एजेंसियों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि मुस्लिम कट्टðरपंथी भावनाओं को भड़का रहे हैं। गृह मंत्रलय की ओर से लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर उकसाया जा रहा है। संवेदनशील मामले पर कट्टðरपंथी ताकतें भावनाओं को भड़का रही हैं। देशविरोधी ताकतें सरकार विरोधी भावनाओं का फायदा उठा सकते हैं। इस खत में लिखा है कि दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में प्रदर्शन और हिंसा की खबरें मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों में वृद्धि हुई है। पीएम मोदी को धमकी भरे गुमनाम पत्र भेजे जा रहे हैं। यह प्रधान मंत्री,अन्य गणमान्य व्यक्तियों के िखलाफ खतरे की गंभीरता को दर्शाता है। गृह मंत्रलय ने पत्र में कहा है कि ऐसे में कोई व्यक्ति अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *