Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चावलों से भरा ट्रक नहीं पहुंचा हरियाणा

किच्छा,(उद संवाददाता)। किच्छा से चावलों से भरा ट्रक हरियाणा के लिए रवाना किया गया था लेकिन वह हरियाणा नहीं पहुंच पाया। फर्म स्वामी ने ट्रक चालक से सम्पर्क किया लेकिन उससे सम्पर्क नहीं हो पाया। श्री दुर्गा इंडस्ट्रीज के विकास मित्तल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 जनवरी को उन्होंने 655 कट्टे चावल के जिनकी लाखों रूपए कीमत थी वह खालसा ट्रांसपोर्ट क्म्पनी बिलासपुर के ट्रक संख्या पीबी-04एएध्0972 से मंगाकर लोड किया था जिसको ट्रक चालक और स्वामी आर्यन वाला कलां जिला फरीदकोट लेकर करनाल हरियाणा के लिए गया था लेकिन वह गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंचा। जब उनसे सम्पर्क किया तो कोई संतोषजनक जबाब नहीं मिला। मित्तल ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *