Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शहीद की शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

चंपावत(उद सहयोगी)। पुलवामा के आवंतीपुरा में आतंकियों से लोहा लेते हुए 50 आरआर में तैनात चंपावत के लाल शहीद हो गए थे इस दौरान भारतीय सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था। शहीद राहुल रैंसवाल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर की राह ताक रहे वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आई। पार्थिव शरीर को देख लोगों ने राहुल रैसवाल अमर रहे के नारे लगाए। वहीं इस दौरान पति का पार्थिव शरीर देख पत्नी बेसुध हो गई। मां और बहन चीख-चीख कर रोने लगी। पिता दिल में पत्थर रख सबको संभालते दिखे, गांव के लोगों ने भी शहीद के परिजनों का ढांढस बंधाया। बाद में सैन्य सम्मान के साथ शहीद की अंत्येष्टि की गयी। शव यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान हजारों लोगों ने शहीद को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। शव यात्रा में सरकार के प्रतिनिधि के रूप में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य मौजूद रहे। 19 फरवरी को पत्नी को जन्मदिन की दी थी बधाईः 19 फरवरी को शहीद राहुल ने पत्नी को आिखरी बार फोन किया था और पत्नी को 24 वें जन्मदिन की बधाई दी थी। और कहा था कि तो फिर मिलते हैं तीन फरवरी को। बता दें कि 9 फरवरी को शहीद के साले की शादी थी जिसके लिए शहीद ने 3 फरवरी की फ्लाइट की टिकट बुक कराई थी। पत्नी अपने मायके गई थी और शादियों की तैयारियों में व्यस्त थी। बेटे की वो आिखरी बात याद कर रो रही मांः शहीद ने आखिरी बार फोन में पिता को ठंड से बचने और मां से ज्यादा काम न करने को कहा था। बेटे की फिक्र और वो बातें माता-पिता और पत्नी को बार बार याद आ रहे हैं और उन बातों को याद कर बार-बार रो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *