Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महिला स्वास्थ्य कर्मी का पर्स झपटा

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। जिला अस्पताल में कार्यरत एक महिला का बाइक सवार बदमाशों ने पर्स उड़ा लिया। सिडकुल पुलिस को दी गयी तहरीर में जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय में तैनात दीपा जोशी ने बताया कि गतरात्रि पल्स पोलियो अभियान की समाप्ति के बाद सरकारी वाहन और अन्य वाहन न होने के कारण वह पैदल ही घर जा रही थीं। जैसे ही निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के पास पहुंचीं तो एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसका पर्स झपट लिया और फरार हो गये जिसमें दो हजार रूपए व अन्य सामान था। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *