Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सीडीओ को ज्ञापन

रूद्रपुर। शिरडी श्रमिक संगठन ने कर्मचारियों की छंटनी तथा सेवा शर्तों में मनमाने तरीके से बदलाव, राज्य में पलायन रोकने और श्रमिकों के उत्पीड़न को लेकर विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में प्रभारी जिलाधिकारी एवं सीडीओ मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विधायक ने श्रमिकों का उत्पीड़न बंद करने और उनकी समस्याओं के निराकरण कर न्याय दिलाने की मांग की। दिये गये ज्ञापन में श्रमिकों ने कहा कि कम्पनी ने 27 स्थायी कर्मचारियों की अवैधानिक छंटनी कर दी है। परिवहन व कैंटीन सुविधाओं को बंद कर दिया गया है। अप्रशिक्षित मजदूरों से गैरकानूनी रूप से कार्य कराया जा रहा है। सब्सिडी लेने के बाद पलायन करने की तैयारी की जा रहही है जिससे रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं। वर्ष 2014से 2019 तक पीएफ की राशि जमा नहीं की गयी और ईएसआई की राशि भी जमा नहीं की गयी जिससे श्रमिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को मनमाने तरीके से निकाला जा रहा है जिससे सैकड़ों कर्मचारियों और उनके परिवार पर भुखमरी की स्थिति पैदा हो जायेगी। श्रमिकों ने कहा कि एक तरह केन्द्र सरकार द्वारा 450  करोड रूपया कम्पनी को पुनः चलाने के लिए माफर किया गया है और टैक्स भी 85 प्रितिशत जो कम्पनी द्वारा दिया जाना था वह भी भारत सरकार ने माफर कर दिया है। दूसरी ओर कर्मारियों की अवैधानिक तरीके ससे छंटनी के नाम पर बाहहर निकाला जा जा रहा है जो अवैधानिक है। श्रमिकों ने पलायन रोकने और अवैधानिक छंटनी पर रोक लगाने की मांग की।  इस दौरान अध्यक्ष मनोज कुमार जोशी, महामंत्री आनंद सिंह नेगी, रामकुमार यादव, राम गोपाल, मनमोहन सिंह भंडारी, सुशील पाण्डे, मदन मोहन काण्डपाल, रमेश बाबू, दिनेश जोशी, विजय मोहरी, अलपेश कुमार, लक्ष्मण सिंह नेगी, हरीश तिवारी, मनोज कुमार जोशी, महेश चैबे, केसी पाण्डे, कुंदन नयाल, केसी भट्ट, राजवीर, त्रिलोचन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *