Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। एक युवक द्वारा गत माह ट्रांजिट कैम्प से किशोरी को बहलाफुसला कर अगवा कर उससे शादी कर ली गयी। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर अपने संरक्षण में ले लिया है। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैम्प निवासी एक किशोरी को 21 दिसम्बर की सायं ग्राम मंदनगर मीरगंज बरेली निवासी अर्जुन वाल्मिकी पुत्र नन्हें बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया था। काफी खोजबीन के पश्चात जब किशोरी का कहीं कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने अर्जुन के खिलाफ थाने में रपट दर्ज करा दी साथ ही किशोरी खोजबीन जारी रखी। मामले पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अर्जुन के मूल निवास पर भी दबिश दी जहां अर्जुन व किशोरी वहां से लापता हो गये। गत दिवस पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की अर्जुन किशोरी के साथ रोडवेज बस अड्डे के समीप खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान अर्जुन ने पुलिस को बताया कि यहां फरार हो कर वह उत्तर प्रदेश पहुंचा जहां एक मंदिर में उसने किशोरी से शादी कर ली। पुलिस ने किशोरी के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है। समाचार लिखे जाने तक अर्जुन व किशोरी पुलिस संरक्षण में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *