Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मेयर का पुतला फूंकने का अभियान जारी

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। मेयर रामपाल का पुतला फूंक अभियान जारी है। कांग्रेसी पार्षदों ने नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और पार्षद सौरभ शर्मा के नेतृत्व में इंदिरा चैक पर मेयर रामपाल का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि मेयर रामपाल ने एक वर्ष में इतने अधिक घोटाले कर लिये हैं जबकि चार वर्ष का कार्यकाल बाकी है तो ऐसे में वह निगम का क्या हाल करेंगे। एलईडी घोटाला, कूड़ा कलेक्शन घोटाला, अपने चहेतों को बिना टेंडर ठेका घोटाला आदि कई घोटाले हो चुके हैं जिनकी जांच होनी चाहिए। मेयर ने निगम को दलाली का अड्डा बना दिया है। जो भी कार्य किये हैं उसमें भारी कमीशन लिया है और यह काम के ठेके उन्हें ंदिये हैं जिन्होंने चुनाव में उनकी मदद की थी। उन्होंने कहा कि मेयर को पद पर रहने का अधिकार नहीं है। यदि वह दूध के धुले हैं तो पद से इस्तीफा देकर डीएम से खुद जांच की मांग करें। पुतला फूंकने वालों में राजेश कुमार, मोहन भारद्वाज, परवेज कुरेशी, राजीव कामरा, सचिन मुंजाल, रमेश कालड़ा, अरूण, महेंद्र आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *