Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी की चैखटों और वैंटीलेटरों समेत दो गिरफ्तार

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस ने चोरी की 6 चैखटों व 5 वैंटीलेटरों के साथ 2 चोरों को गश्त के दौरान दबोच लिया। जानकारी के अनुसार शिव नगर निवासी दिनेश घरामी पुत्र महेन्द्र ने थाने में दर्ज रपट में बताया कि ओशिश कालोनी सिटी गंगापुर रोड में बिल्डर की निर्माणाधीन साईट से अज्ञात चोरों ने दरवाजे की 6 चैखटे व 6 वैंटिलेटर चोरी कर लिये है। मामले पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गत रात्रि संदिग्ध रूप से घूम रहे 2 युवकों को दबोच लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पता विवेकनगर निवासी गोपाल विश्वास पुत्र ठाकुर विश्वास व कृष्णा कालोनी निवासी अरविन्द्र राठौर पुत्र उमेश बताया। कड़ी पूछताछ के दौरान युवको ने बताया कि उन्होंने ही चैखटे व वैंटिलेटर चोरी किए हैं जो राजा कालोनी स्थित एक दुकान पर बेंची हैं। पुलिस ने युवकों की निशान देही पर चैखटे व वैंटिलेटर भी बरामद कर लिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *