Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क हादसे में घायल वृृद्ध की मौत

काशीपुर(उद संवाददाता)। दुर्घटना में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान आज तड़के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से ग्राम स्याई पोस्ट मैठाणी तहसील सल्ट जनपद अल्मोड़ा तथा हाल चिलकिया रामनगर निवासी खग सिंह 72 वर्ष पुत्र स्व- पहाड़ सिंह गत सायं पीरुमदारा से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते हुए अज्ञात बाइक चालक ने वृद्ध को टक्कर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गया। इस दौरान खून से लथपथ जमीन पर पड़े वृद्ध को को तत्काल उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां वृद्ध की हालत अत्यंत नाजुक देख उसे काशीपुर के गिरीताल के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज तड़के उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतक का एक पुत्र कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *