Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आवास विकास में फूंका मेयर रामपाल का पुतला

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। एलईडी लाइटों में घोटाले के विरोध में कांग्रेसी पार्षदों ने आज पार्षद रमेश कालड़ा के नेतृत्व में आवास विकास शिव शक्ति मंदिर के समीप मेयर रामपाल का पुतला फूंका। पार्षद कालड़ा ने कहा कि मेयर मनमानी पर उतारू हैं। जो प्रस्ताव पार्षदों ने दिये हैं उन पर कोई काम नहीं हो रहा। डोर टू डोर जो ठेका हुआ है उसमें करोड़ों का घोटाला किया गया है। मेयरर नियम कानून ताक पर रखकर काम कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष मोनू निषाद ने कहा कि मेयर की गलत नीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ट्रांजिट कैंप में कोई विकास कार्य नहीं किये गये। पुतला फूंकने वालों में सचिन मुंजाल, मोहन खेड़ा, कैलाश राठौर, मोहन कुमार, नव कुमार साना, परवेज कुरेशी, राजेश कुमार, लक्की कालड़ा, प्रेम कोचर, रवि चैधरी, हरीश कुकरेजा,मनोहर चराया, सत्यमअरोरा, रामकृष्ण ग्रोवर, गगन,राजीव कामरा, पुरूषोत्तम अरोरा, राहुल सागर, ब्रजमोहन, हरीश कुकरेजा, प्रेम कोचर आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *