Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गत दिवस रम्पुरा चैकी प्रभारी केजी मठपाल की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने गश्त के दौरान एक युवक को तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार चैकी प्रभारी मठपाल गत दिवस साथी पुलिसकर्मियों कां- विजय कार्की और महेन्द्र कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध रूप से घूमता दिखायी दिया। पुलिसकर्मियों को देख युवक ने भागने की कोशिश की जिस पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे मोहल्ला खेड़ा के पास दबोच लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम पता रम्पुरा निवासी रामबहादुर पुत्र भगीरथ बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस सहित स्कूटी संख्या यूके06 एवी3564 बरामद हुई। चैकी प्रभारी ने बताया कि राम बहादुर पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *