Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशे की गोलियों और चाकू के साथ गिरफ्तार

गदरपुर,(उद संवाददाता)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गदरपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को भारी संख्या में नशीली गोलियों एवं चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को उपनिरीक्षक ललित बिष्ट एवं विनय मित्तल ने सिपाही तारादत्त पंत एवं कमलेश नेगी की टीम के साथ चैकिंग के दौरान ग्राम कुलवंत नगर से मजराशीला जाने वाले मार्ग की पुलिया के पास से वार्ड नंबर 7 पंजाबी कालोनी निवासी जफर पुत्र साबिर को भारी मात्र में नशीली दवाइयों के पत्तों और एक चाकू के साथ दबोच लिया। जफर नशा करने का आदी है और नशे की गोलियों को भी बेचने का कार्य करता था। पुलिस ने जफर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा- 8ध्22 एवं आर्म्स एक्ट की धारा-4ध्25 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *