Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शोषण के खिलाफ श्रमिकों ने एसडीएम से लगाई गुहार

सितारगंज(उद संवाददाता)। सिडकुल में ग्लूकोज बनाने वाली फैक्ट्री के श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। श्रमिकों को मानकानुसार वेतन नहीं मिल रहा है। इसके विरोध में श्रमिक आवाज बुलंद करते है तो उन्हें प्रबधंन बखार्स्त करने में अमादा है। इसके विरोध में श्रमिक एसडीएम से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सिडकुल मे संचालित फैक्ट्री में नियमित श्रमिक को मानकानुसार सुविधाये नहीं दी जा रही है। श्रमिकों का ईएसआइ मेडिकल का पूरा चार्ज उनकी सैलरी से ही प्रबंधन काट रहा है। वर्षों से कार्यरत श्रमिकों को नियुत्तिफ पत्र नही दिया जा रहा है। उनकी सैलरी में कोई बढ़ोत्तरी नही की जा रही है। श्रमिक प्रवीण शर्मा, कैलाश पांडे, गुरप्रीत, सत्यप्रकाश, उमेश, देवेंद्र, सुरेंद्रनाथ, विमल श्रीवास्त, जसवंत सिंह ने आरोप लगाया कि उत्पीड़न की शिकायत श्रम विभाग से भी की गई। त्रिपक्षीय, द्विपक्षीय वार्ताओं के बाद भी श्रमिकों का शोषण जारी है। श्रमिक का वार्षिक वेतन वृद्धि नही की जा रही है। फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिक शांतिपूर्वक तरीके से कम्पनी परिसर में दिसम्बर माह से विरोध जता रहे है। उन्होंने एसडीएम से मामले में कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *