Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। दूधियानगर से खेड़ा रोड जाने वाली सड़क पर एक वृद्ध का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम् के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार रामपुर पट्टी कुशीनगर निवासी 60वर्षीय हंसलाल प्रसाद का शव आज दूधियानगर खेड़ा रोड जाने वाली सड़क पर पाया गया जहां लोगों काजमावड़ा लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घासमंडी निवासी सुनील प्रसाद ने शव की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की। उसने बताया कि उसके पिता दिमागी रूप से अस्वस्थ थे और कहीं भी चले जाते थे। संभवतः ठंड के कारण उनकी मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *