Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध हालातों में छात्र लापता

काशीपुर(उद संवाददाता)। संदिग्ध हालत में एक छात्र लापता हो गया। परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस को दी तहरीर में कचनार गाजी कुमाऊं कॉलोनी निवासी अकबर अली ने बताया कि उसका  15 वर्षीय पुत्र मोहम्मद तोहिद स्थानीय संस्कार पब्लिक स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है। बताया गया कि गत दिवस घर से किसी काम के लिए निकला लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। किशोर के देर रात तक वापस घर न लौटने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने तमाम संभावित स्थानों पर तलाशी के बाद मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को  देकर  गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *