लंबित मामले जल्द निपटायेंः डीआईजी
रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। डीआईजी जगतराम जोशी ने पुलिस लाइन में जनपद के सभी सर्किल आफिसरों को निर्देश दिये। उन्होंने समस्त सीओ को प्रत्येक चैकी में प्रत्येक माह बैठक लेने और समस्याओं के समाधान करने के आदेश दिये। डीआईजी ने कहा कि क्षेत्र में गश्त तेज की जाये और लम्बित मामलों को जल्द सुलझाया जाये। प्रत्येक चैकी क्षेत्र में रह रहे वृद्धों का विशेष ध्यान रखा जाये, खनन माफियाओं पर नकेल कसी जाये और अपराधों पर अंकुश लगाया जाये। इस दौरान एसएसपी वरिंदरजीत सिंह,सीओ काशीपुर मनोज ठाकुर, सीओ बाजपुर दीपशिखा अग्रवाल, सीओ रूद्रपुर अमित कुमार, सीओ सितारगंज सुरजीत कुमार, सीओ खटीमा महेश चंद बिंजोला मौजूद थे।
