Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टैम्पो की टक्कर से स्कूटी सवार घायल

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज प्रातः छतरपुर मोड़ के समीप टैम्पो की टक्कर से स्कूटी सवार घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम छतरपुर निवासी उमेश पुत्र विपिन स्कूटी पर सवार होकर कार्य के लिए शहर की ओर आ रहा था। मार्ग में छतरपुर मोड़ के समीप पीछे की ओर से तेज गति से आते टैम्पो चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उमेश छिटककर सड़क पर आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। टैम्पो चालक ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *