Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क निर्माण की मांग को ग्रामीणों ने दिया धरना

लालपुर,(उद संवाददाता)। मल्सा श्री तुलसीधाम मंदिर को जाने वाली मुख्य सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणोें ने धरना दिया। कांग्रेस नेता हरीश पनेरू, ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी और हरीश कुमार बांगा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने श्री तुलसीधाम द्वार के नीचे धरना दिया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण आवश्यक है और जनप्रतिनिधि इसकी अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र सड़क निर्माण नहीं किया गया तो लोनिवि में तालाबंदी की जायेगी। धरना की जानकारी होने पर लोनिवि के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क के पैच मरम्मत का कार्य फरवरी के प्रथम सप्ताह में प्रारम्भ कर दिया जायेगा जिसके पश्चात धरना समाप्त किया गयां इस दौरान झंडाराम बांगा, विनोद नरूला, इंदर कुमार बांगा, सूरज गंभीर, यामीन अंसारी, संतोष सिंह, अशोक बांगा, अनिल जल्होत्र, सूरज प्रकाश गंभीर, वीरेंद्र गंभीर, सरदार गंभीर, संजय छाबड़ा, नितिन बांगा, सुभाष खुराना, गुरदास बांगा, सुनील गंभीर, राजकुमार बांगा, अनिल कुमार, सतीश कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *