Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फ्लाई ओवर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। जिलाधिकारी डा- नीरज खैरवाल ने आज प्रशासनिक अधिकारियों सहित एनएच विभाग के अधिकारियों के साथ सोनिया होटल से जिला चिकित् सालय के समीप तक बनने वाले फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के लिए सर्वे किया (शेष पृष्ठ 7 पर) और अधिकारियों को निर्माण कार्य की प्रक्रिया तुरन्त शुरू करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले यातायात बाधित न हो इसके लिए सर्वप्रथम सर्विस लेन का निर्माण कराया जाये जो जिला चिकित्सालय से प्रारम्भ होकर सोनिया होटल तक बने ताकि फ्लाई ओवर निर्माण कार्य शुरू होने पर या तायात में किसी प्रकार की बाधा न हो। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाये और यथाशीघ्र निर्माण कार्य शुरू किया जाये। सर्वे के दौरान अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, जगदीश चंद कांडपाल, नरेश चन्द्र दुर्गापाल सहित एनएच विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *