Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध परिस्थितियों मेें महिला सहित दो लापता

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्रें में अलग अलग स्थानों से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला सहित दो लोग लापता हो गये। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। ग्राम गंगापुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी तीन बच्चों के साथ कलकत्ता मायके गयी थी लेकिन अभी तक घर वापस नहीं लौटी। उसकी खोजबीन करने कलकत्ता भी गया लेकिन उसका वहां भी कुछ पता नहीं चला। उस व्यक्ति का कहना है कि काफी खोजबीन के बाद भी पत्नी का कोई पता नहीं चल सका है और न ही उससे कोई सम्पर्क हो रहा है। वहीं अन्य घटना में संजयनगर खेड़ा निवासी व्यक्ति ने बताया कि गत 11 नवम्बर को उसका करीबी रिश्तेदार बिना बताये घर से चला गया। तब से न तो घर वापस लौटा और न ही उसकी कोई सूचना ही मिली। उसकी सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन भी की गयी लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल रहा। पुलिस दोनों मामलों में लापता लोगों की खोजबीन में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *