Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकत्रियों ने ट्रांजिट कैंप गोल मढ़ैया में सब्जी एवं सिलेंडरों ंके साथ जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के िखलाफ जमकर गुबार निकाला तथा प्रधानमंत्री के पुतले को आग के हवाले किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्षा मीना शर्मा के नेतृत्व में ट्रांजिट कैंप की गोल मढैया पर बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं एकत्रित हुई जहां देश भर में सब्जी, अनाज, रसोई गैस, रेलवे किराया और चिकित्सा में अप्रत्याशित वृद्धि के िखलाफ उनमें तीव्र आक्रोश दिखाई दिया महिलाओं ने महंगाई के लिए केंद्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर आलोचना करते हुए श्रीमती शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों लोगों के सपनों को ध्वस्त कर दिया है महंगाई आसमान छू रही है सब्जियां आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही हैं प्याज 130रूपए किलो बिक रहा है और गेहूं-चावल और दालों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यही नहीं रसोई गैस, चिकित्सा व रेल किराया भी बढ़ा दिया गया है उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र में कहीं भी विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे। ट्रांजिट कैंप की मुख्य सड़क की दुर्दशा सभी के सामने हैं शिवनगर से सिडकुल तक का निर्माण भाजपा सरकार के 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रारंभ नहीं हो सका है जो राज्य सरकार की नाकामी और घोर लापरवाही का प्रत्यक्ष प्रमाण है बाद में एकत्रित महिलाओं ने श्रीमती शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले की शव यात्र निकालकर उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान सुभद्रा बठला, प्रीति साना, बबीता बैरागी, पूनम गुप्ता, मंजू जैन, सीमा सिंह, रागिनी मिश्रा, मालती मौर्या, वकुल साना, नेहा राय, सोनू शर्मा, सरोज रानी, सुनीता प्रजापति, शकुंतला चैधरी, बीना राय, गंगा, बेबी, सावित्री सक्सेना, आशा रानी, शोभा सैनी, सुनीता शर्मा, आशा गंगवार, कमलेश रानी, माया देवी, तारावती, इंद्रावती, किरण लता रस्तोगी, जया, प्रेमलता पाठक, रामादेवी, ममता कश्यप, रानी रस्तोगी, दुर्गेश रानी, सपना सहित अनिल शर्मा, सुमित राय, संजीव रस्तोगी,इदरीस गोला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *