Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रकाश पर्व पर धूमधाम से निकला महान नगर कीर्तन

नानकमत्ता(उद संवाददाता)। सिखों के दशमे गुरु श्री गुरु गोबिंद सिह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर महान नगर कीर्तन आयोजित किया गया। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में अरदास के उपरांत गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में नगर कीर्तन शुभारंभ किया गया। नगर व ग्रामीण क्षेत्रें से श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में शीश नवाकर परिवार की सुख-शांति की अरदास की। महाराज जी की पालकी को फूलों से सजाया गया जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी की स्वरूप को विराजमान किया गया। महाराज जी की पालकी के आगे सुंदर वेशभूषा में सज धज कर पंज प्यारे चल रहे थे। महाराज जी की पालकी के आगे महिला व पुरुष साफ सफाई करती चल रही थी। उसके पीछे स्त्री सत्संग की महिलाएं शब्द कीर्तन करते चल रही थी। नगर कीर्तन में बोले सो निहाल सत श्री अकाल से नानकमत्ता साहिब गुजायमान रहा। कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए, लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने में मजबूर कर दिया। गुरु नानक इंटर कॉलेज, गुरु नानक बालिक इंटर कॉलेज, गुरु नानक अकैडमी, न्यू लाइट् स्कूल, ब्राइट स्कूल, के बच्चों ने झांकियां प्रस्तुत की। न्यू लाइट स्कूल का भांगड़ा आकर्षण का केंद्र बना रहा। धार्मिक डेरा कार सेवा की ओर से नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत कर प्रसाद वितरण किया गया। व्यापारियों ने स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं के लिए बूंदी, चने, हलवा, पकोड़े,चाय, पानी का प्रसाद वितरण किया। पूरा शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया। नगर के मुख्य चैराहे पर धार्मिक दीवान का आयोजन किया गया जिसमें प्रसिद्ध रागी दाढी जत्थों ने गुरु की महिमा का बखान कर श्री गुरु गोबिंद जी महाराज जी के प्रकाश पर्व की इतिहास की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। नगर कीर्तन नगर कीर्तन धार्मिक डेरा कारसेवा होते हुए सितारगंज मार्ग, खटीमा मार्ग, गुरुद्वारा मार्ग होते हुए वापिस नानकमत्ता साहिब पहुंचा, संगत की ओर से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया, इस दौरान धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा ने नगर कीर्तन में पहुंचे श्रद्धालुओं का श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज जी प्रकाश पर्व की बधाई दी। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, सचिव केहर सिंह, बाबा कश्मीर सिंह,बाबा सुखविंदर सिंह, कुलदीप सिंह पन्नू, धन्ना सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह खटीमा के ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख गुरजीत सिंह दलजीत सिंह रियैत,, तरनजीत सिंह रानू, बलदेव सिंह, बलजीत सिंह, महामंत्री कुलदीप सिंह, नरवैल सिंह, मनविंदर सिंह गुलाटी,डॉक्टर देवेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, दलजीत सिंह बलदेव सिंह हरियान, मलूक सिंह िखंडा, रणजीत सिंह राणा, सुखवंत सिंह भुल्लर, सुखदेव सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *