Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने नशे के एक और सौदागर को शक के आधार पर दबोचकर सलाखों के पीछे कर दिया। जानकारी मिली है कि बाँस फोडान चैकी प्रभारी रविंद्र सिंह बिष्ट पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे इसी दौरान उन्होंने नया ढेला पुल के करीब से संदिग्ध हालत में चहलकदमी कर रहे मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टðी निवासी मोहसीन पुत्र मेहंदी हसन नामक युवक को दबोच कर उसके कब्जे से 110 नशीले इंजेक्शन बरामद किए। पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपी का पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर दिया गया। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में चलाया गया नशे के िखलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *