Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नए साल पर दुश्मनी भूल दोस्त बने भाजपा विधायक, मुकदमे लिए वापस

देहरादून। कई लोग नए साल पर संकल्प लेते हैं कि इस नए साल पर क्या करना है और क्या नहीं तो वहीं नए साल पर नया काम शुरु करते हैं- वहीं देश भर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। इस बीच उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर सामने आई है। जी हां भाजपा से निष्काषित खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन और झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित कर आपसी झगड़े को खत्म कर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। दोनों ने इस दौरान एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी और आपसी रंजिश भुलाकर दोस्ती का हाथ बढ़ाया। बड़ी खबर ये है कि भाजपा के दोनों विधायकों ने एक दूसरे के िखलाफ दर्ज किए मुकदमें भी वापस लेने की बात कही। भाजपा और दोनों विधायकों के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *