Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रवीना टंडन, भारती सिंह और फरहा खान के खिलाफ भड़का ईसाई समाज

?

गदरपुर, (उद संवाददाता)। सोनी टीवी टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में फिल्म अदाकारा रवीना टंडन, टीवी कलाकार भारती सिंह और फरहा खान द्वारा ईसाई धर्म की भावनाओं को आहत करने से नाराज प्रभु यीशु भक्त सत्संग सोसायटी से जुड़े अनुयायियों द्वारा पर रामजीवन पुर नंबर 3 मोड़ के तिराहे पर पुतला फूंक कर रोष जताया। विशप सुरेंद्र सागर के नेतृत्व में इसाई धर्म से जुड़े तमाम अनुयायी हाथों में फिल्म अदाकारा रवीना टंडन, टीवी कलाकार भारती सिंह और फराह खान के पुतले लेकर नारेबाजी करते हुए ग्राम रामजीवनपुर नं0-3 से मुख्य मार्ग पर पहुंचे जहां उन्होंने मोड़ पर जोरदार नारेबाजी करते हुए रवीना टंडन, भारती सिंह और फराह खान के पुतले फूंक कर कड़ा रोष व्यक्त किया और कहा कि ईसाई धर्म में जिस शब्द को पूज्य माना जाता है उसको अभद्र तरीके से पेश कर फिल्म अदाकारा रवीना टंडन, टीवी कलाकार भारती और फराह खान द्वारा समाज की भावनाओं को आहत किया गया है। पुतला फूंकने के दौरान दौरान पास्टर सैमसंग दयाल, पास्टर रघुवीर सिंह, पास्टर गुडडू सिंह, लखविंदर सिंह, रोबिन मसीह, अनिल मसीह, नथनीयाल, सन्नी राज, माईकल, गुरदीप सिंह, बलवीर सिंह, डा0 निरंजन दास ग्रोवर, सुमंत मसीह, सरिता सागर, निर्मला देवी, सिमरन कक्कड़, पुष्पा जोशी, रीना कंबोज, प्रकाश कौर, पलक कक्कड, निन्दर कौर एवं सीमा कौर आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *