Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फ्रिज में उतरा करंट एक ही झटके में पूरा परिवार खत्म

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर के बेहटा हाजीपुर मौलाना की आजाद कॉलोनी में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत 6 की मौत हो गई। ये हादसा शार्ट सर्किट के कारण करंट लगने से हुआ। मरने वालों में पांच बच्घ्चे शामिल हैं, सभी एक ही परिवार के थे। शुरुआती जांच में हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। मृतकों की पहचान 40 साल की परवीन उनकी 12 साल की बेटी फातमा ,उनकी 10 साल की भतीजी साहिमां ,8 साल की रतिया ,8 साल का अब्दुल अजीम और 5 साल का अब्दुल अहद शामिल है। जानकारी के मुताबिक फ्रिज में शार्ट शर्किट से करंट फैला उसके बाद फ्रिज में आग लग गयी,फिर करंट और आग कमरे में फैल गयी जहाँ एक कमरे में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, जिसकी चपेट में सभी आ गए,और सभी की मौत हो गई। सुबह जब घर के बाकी सदस्य कमरे के पास गए तब हादसे का पता चला ,पुलिस जांच कर रही है कि आिखर हादसा कैसे हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *