Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित बाइक की टक्कर से चार युवतियां गंभीर

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गतरात्रि ग्राम गौरीकलां किच्छा में तेज गति से जाती अनियंत्रित बाइक चालक ने पैदल जा रही चार युवतियों को टक्कर मार दी जिससे चारों युवतियों को गंभीर चोटें आ गयीं। दुर्घटना में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पांचों घायलों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम गौरीकलां खुरपिया फार्म किच्छा निवासी ओमप्रकाश पुत्र केदार अपने एक अन्य साथी के साथ बाजार से सामान लेकर बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। गांव के समीप ही तेज गति से जा रही बाइक ने सामने जाती चार किशोरियों ग्राम गौरीकलां निवासी 18वर्षीय सुमन पुत्री भृगुनाथ, 18वर्षीय ममता पुत्री राजकुमार, 21वर्षीय संगीता पत्नी सुरेंद्र व 20वर्षीय आशा पुत्री रामदरश को सामने से टक्कर मार दी जिससे चारों युवतियां सड़क पर आ गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गयीं। इधर बाइक चालक ओमप्रकाश भी वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वह साथी सहित बाइक से नीचे आ गिरा जिससे दोनों को भी चोटें आ गयीं। आसपास खड़े लोगों ने मामले की जानकारी घायलों के परिजनों सहित 108 एम्बुलेसं को दी। उक्त सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायल युवतियों ने बताया कि वह ग्राम कनकपुर स्थित निजी संस्थान में कार्य कर पैदल वापस लौट रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *