Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस कस्टडी से फरार बदमाश चोरी की बुलेरो समेत गिरफ्तार

काशीपुर,(उद संवाददाता)। पुलिस ने चोरी की बुलेरो समेत एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया जो पहले भी वाहन चोरी की वारदात में लिप्त था और पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। एएसपी जगदीश चंद और सीओ मनोज ठाकुर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 19 दिसम्बर को हेमपुर इसमाइल कुण्डेश्वरी निवासी नूरे नबी की बुलेरो संख्या यूके-18जेध्3838 चोरी हो गयी थी। जिसको लेकर टीम गठित की गयी और कई संदिग्धों से पूछताछ की तो पता चला कि बुलेरो रामपुर क्षेत्र की ओर ले जायी गयी है। गत दिवस पुलिस टीम रामपुर क्षेत्र में थी तो मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम इंडरी थाना भोट रामपुर निवासी फुरकान पुत्र इशरत अली को चोरी की बुलेरो के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नूरे नबी के यहां काम करता था और दो तीन माह पूर्व गाड़ी की चाबी चुरा ली थी और मौका मिलनेपर उसी चाबी से गाड़ी चोरी कर ली। एएसपी चंद ने बताया कि आरोपी पूर्व में रामपुर क्षेत्र में भी वाहन चोरी की वारदात में लिप्त था और पुलिस हिरासत से फरार था। इस मामले में रामपुर पुलिस से भी सम्पर्क किया जा रहा है। खुलासा करने वाली टीम में एसओ कुलदीप अधिकारी, एसआई कपिल कम्बोज, अशोक फर्त्याल,कां- प्रकाश सिंह, विनय कुमार, कुंदन भौरियाल, चंदन सिंह, कमल पाल, कैलाश तोमक्याल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *