Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। शॉर्ट सर्किट से भड़की आग से प्रातः रेस्तरा में रखे हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान बड़ा हादसा होते – होते टल गया। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला गंज निवासी अरुण मेहरोत्र पुत्र राजीव मेहरोत्र का यहां माता मंदिर रोड पर पीएनबी के ठीक बराबर में फास्ट फूड का एक रेस्तरां है। इसे खोले हुए लगभग 6 माह हुए। प्रतिष्ठान स्वामी गत रात्रि रेस्तरां बंद कर घर चला गया। आज सुबह जब उसने रेस्तरां खोला तो अंदर धुआं भरा था। माना जा रहा है कि देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण रेस्तरां के किचन में आग लगी सुलगती रही। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। रेस्टोरेंट्स स्वामी ने बताया कि किचन में रखे फ्रिज, डीप फ्रिज,पिज्जा,ओवन समेत अन्यसामान आग की भेंट चढ़ गया। उसने अग्नि कांड में हजारों के नुकसान का होना बताया।बताया जा रहा है कि किचन में गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे। यदि आग सिलेंडर तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *