Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हादसे में बाइक सवार सुरक्षा अधिकारी की मौत

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज प्रातः नैनीताल मार्ग पर सिडकुल चैक के समीप चेसिज की टक्कर से बाइक सवार सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गयी। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। घटना के पश्चात चेसिज चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कई अधिकारी मौके पर आ पहुंचे। मामले की जानकारी मिलनेपर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मृतक की बाइक को कब्जे में लिया तथा जिला चिकित्सालय पहुंचे। अधिकारियों से आवयक जानकारी लेकर पंचनामा भरा और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार ग्राम चक्कीमोड़ दिनेशपुर निवासी 65वर्षीय मान सिंह पुत्र हर सिंह सिडकुल स्थित एसएसपीएल सिक्योरिटी कम्पनी में बतौर फील्ड आफिसर पद पर कार्यरत था। आज प्रातः वह सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में कार्य के लिए आये थे जहां से बाइक पर सवार होकर नैनीताल मार्ग की ओर जा रहे थे। जब वह मुख्य मार्ग पर सिडकुल चैक से होकर गुजर रहे थे इसी दौरान अशोका लेलैंड कम्पनी का चेसिज तेजी से मुख्य मार्ग पर आया और उसने बाइक को टक्कर मार दी जिससे मान सिंह चेसिज की चपेटमें आकर गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया साथ ही घटना की सूचना सिडकुल चैकी पुलिस को दी। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने मानसिंह को मृत घोषित किया। इधर घटना के तत्काल पश्चात चेसिज चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर वहां मौजूद लोगों से घटना के संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली और मृतक की बाइक को कब्जे में लिया। घटना की सूचना पर सिक्योरिटी कम्पनी के कई अधिकारी जिला चिकित्सालय आ पहुंचे। वहीं मृतक के परिजन भी सूचना मिलने पर जिला चिकित्सालय पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। मृतक मानसिंह का एक पुत्र कुंदन पानू व तीन पुत्रियां हैं जो सभी विवाहित हैं। घटना से सिक्योरिटी कम्पनी में शोक की लहर व्याप्त हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *