Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर। कार्य करने के दौररान गर्म कुकर गिर जाने से चूल्हे के समीप बैठकर आग सेंक रही बच्ची आज प्रातः गंभीर रूप से झुलस गई जिसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया। सोना फार्म रामनगर रोड काशीपुर निवासी श्याम की 5 वर्षीय पुत्री नैंसी आज प्रातः चूल्हे के समीप बैठकर आग सेंक रही थी। इसी दौरान चूल्हे पर खा कुकर अचानक असंतुलित होकर बच्ची पर आ गिरा जिसकी चपेट में आकर उसके पैर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों को जैसे ही इसका पता चला वह घायल बच्ची को लेकर तत्काल राजकीय चिकित्सालय पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक घायल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *