February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ठुकराल ने की कालोनी में मार्ग और दीवार बनाने की घोषणा

रूद्रपुर। माँ सर्वेश्वरी कालोनी में विधायक राजकुमार ठुकराल ने चौपाल लगाकर सर्वेश्वरी कालोनी सहित, कौशल्या इन्क्लेव, शुभडेल्स, बाटा कालोनी, नन्दविहार, विजय लक्ष्मी एन्क्लेव, तपस्या विहार सहित विभिन्न कालोनीयो के नागरिको की समस्याए सुनीं एवं सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल कार्यवाही कर समाधान निकालने के निर्देश दिये। विधायक ठुकराल ने कालोनी में विधायक निधि से 500 मीटर मार्ग बनाये जाने एवं 400 मीटर चाहरदीवारी की घोषणा की। इसके अलावा नगर निगम से स्ट्रीट लाईट एवं विद्युत विभाग के जेई से कालोनी में अतिरित्तफ़ 100 केवीए ट्रान्सफार्मर लगाये जाने हेतु वार्ता की। श्री ठुकराल ने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है उसे निभाने में वह सदैव प्रयत्नशील हैं। इसके अलावा विधायक ठुकराल से वार्ता के उपरांत कालोनी के कोलोनाईजर अजय तिवारी ने कालोनी में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने हेतु हामी भरी। श्री ठुकराल ने कहा कि कालोनी में हुई वारदात दुऽद है। ऐसी घटनाये पुनः न हो इसके लिये हमें जागरूक एवं सतर्क रहना होगा। इस दौरान अन्य कालोनी वासियों ने भी अपनी समस्याएं विधायक ठुकराल के समक्ष रऽीं जिस पर उन्होंने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल कार्यवाही कर समाधान निकाले जाने हेतु निर्देश दिये। इस दौरान दिलीप अधिकारी, अजय तिवारी, हरीश मिश्रा, आशीष छाबड़ा, संजय सिंह, अजय नारायण,बन्टी कोली, कृष्ण कुमार यादव,सुधीर ठाकुर, राम अवतार पटेल, महेन्द्र छाबड़ा, सुरेश शर्मा, सहदेव मन्डल ,पुनीत शर्मा, सोहन झा, राम आसरे, सरकार राजेन्द्र कुमार, सन्दीप कुमार, मनीष राणा, एके राय, विजय शुक्ला, अमरेन्द्र सिंह, प्रभाकर तिवारी, संतोष त्रिपाठी, मनोज जोशी, धीरज मिश्रा ,गिरिश जोशी, गरिमा, चीनू ठाकुर, रेनू शुक्ला ,उत्तरा देवी ,शैलजा यादव ,अर्चना सिंह, अर्चना सिंह ,पिंकी पवार ,अनु मिश्रा ,दीपा जोशी, अशोक पारीक, प्रशांत कुमार ,रिंकू पटेल ,श्री कुंज बर्मन, ललित दुमका ,मोनू कुमार, काजल दास, हरमीत सिंह, ऋषि सती, जसप्रीत सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *