Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ससुर, बहू को धमकाकर करता रहा दुराचार

हल्द्वानी,(उद संवाददाता)। ससुर द्वारा बहू को जान से मारने की धमकी
देकर उससे कई बार दुराचार करता रहा। पीड़िता ने ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति मजदूरी करता है।गत 6 दिसम्बर को जब वह घर में मौजूद थी ससुर ने उसे चाय बनाने के लिए कहा। जब वह चाय बनाने लगी तो ससुर ने उसे पीछे से आकर पकड़ लिया और जबरन उसका मुंह बंद कर कमरे में ले जाकर उससे दुराचार किया साथ ही धमकी दी कि यदि यह बात किसी से कही तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। पीड़िता का कहना है कि इसके पश्चात ससुर निरन्तर धमकी देते हुए कई बार उससे गलत कार्य करता है। ससुर के कृत्यों से वह तंग आ चुकी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *