Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संत अन्ना चर्च में क्रिसमस की धूम

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गंगापुर मार्ग स्थित संत अन्ना चर्च में  क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर चर्च को फूलों व रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया वहीं चर्च परिसर में प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित झांकियां भी प्रदर्शित की गयीं। चर्च के पुरोहित पतली पुरोहित फादर अशोक ने प्रभु यीशु के जन्मदिन की विस्तृत जानकारी बाइबिल से पढ़कर लोगों को समझायी। उन्होंने बताया कि प्रभु का जन्म कुंवारी माता मरियम जो सभी नारियों से धन्य थीं के गर्भ से हुआ। प्रभु यीशु ने जन्म के लिए उन्हें ही चुना जो लोगों के उदारकर्ता बने। फादर अशोक ने कहा कि प्रभु यीशु ने पवित्र आत्मा से जन्म लिया और वह लोगों के पापों को मुक्त करने में लगे। उनका नाम एमानुएल रखा गया। जिसका अर्थ है ईश्वर हमारे साथ है। सभी लोगों ने मिस्सा बलिदान में प्रतिभाग किया। इस मौके पर सपना, बिंदु, प्रियंका,  सतविंदर, विपिन ने प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित कई गीत गाये। सीनी, डोरिन, शालिनी ने चर्च की सुंदर सजावट की। कल सायं से निरन्तर लोग प्रभु यीशु के जन्म स्थान पवित्र जर्नी का दर्शन कर मन्नतें मांग रहे हैं तथा मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना कर रहे हैं। इस मौके पर चर्च में केक भी काटा गया और बच्चों को उपहार वितरित किये गये। लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस पव्र की बधाई दी। इस मौके पर जतिन, अभिषेक, आशीष, जूलिया, स्नेहा, प्रियंका, खुशी, प्रंससा, यश, जैरिन, जैनिफर, अर्पिता, दीपशी, मिताशी, किटी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *