Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फैक्ट्री श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। सिडकुल स्थित फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिक की गतसायं उसके आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना मिलने पर आज प्रातः परिजन यहां आ पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से आवश्यक जानकारी लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार मूलरूप से ग्राम दिवना थाना मीरगंज बरेली निवासी किसान राकेश शर्मा का 22वर्षीय पुत्र सौरभ यहां सिडकुल स्थित अशोका लेलैंड फैक्ट्री में काम करता था और आवास विकास स्थित शिव शक्ति मंदिर के समीप स्थित कमरे में किरायेदार के रूप में रहता था। बताया जाता है कि गत सायं उसका स्वास्थ्य अचानक तेजी से खराब हो गया। जानकारी मिलने पर उसके दोस्त ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सा लय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। सौरभ की मौत से दोस्त घबरा गया और उसने इसकी जानकारी सौरभ के परिजनों सहित फैक्ट्री के अधिकारियों को दी। आज प्रातः मृतक सौरभ के परिजन यहां पहुंचे और सौरभ का शव देख उनमें कोहराम मच गया। आवास विकास चैकी प्रभारी धीरज वर्मा ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर परिजनों से मृतक के संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली और पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। बताया जाता है कि मृतक सौरभ दो भाईयों में छोटा था और उसकी एक बहन है। घटना से फैक्ट्री परिसर में भी शोक की लहर व्याप्त हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *