Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कक्षा दो की बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म

दिनेशपुर(उद संवाददाता)। कुछ समय पूर्व नाबालिग छात्र के साथ एक उम्रदराज व्यक्ति द्वारा किये गये बलात्कार की घटना एक बार फिर ताजा हो गई। क्षेत्र में एक नाबालिग युवक ने कक्षा 2 में पढ़ने वाली बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची की चीखपुकार सुन लोगों के आ जाने से आरोपी भाग निकला। कक्षा दो में पढ़ने वाली बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आते ही लोगों ंमें काफी गुस्सा है। बलात्कार करने का आरोपी भी नाबालिक बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार दिनेशपुर नगर क्षेत्र में रविवार की शाम वार्ड न0 6 में नहर के पास आबादी से दूर झाड़ी में बच्ची के चीखने की आवाज पर कुछ लोग जमा हुए। जहां एक 15-16 साल का नाबालिक बच्ची के साथ आलंगन में मौजूद था। उसने बच्ची के मुंह को एक हाथ से बंद कर रखा था। लोगों के एकत्र होने की आहट पाकर आरोपी भाग गया। शाम को पीड़ित की मां मजदूरी करके लौटी तो आस-पास के लोगों ने सारी बात बातायी। सोमवार को सुबह बच्ची के स्कूल के अध्यापक और महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष हीरा जंगपांगी थाने पहुंची। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़िता को जिला चिकित्सालय मेडिकल के लिए भेज दिया है। मेडिकल रिपोर्ट के आने के बाद पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करेगी। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का नशेड़ी है। रविवार को लगभग चार बजे वह बच्ची के मोहल्ले पहुंचा। बच्ची को अकेला देख चीज का लालच देकर वह उसे सुनसान नहर के किनारे ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया। दो में पढ़ने वाली सात साल की बच्ची के साथ नाबालिक द्वारा रेप की घटना से नगर में सभी स्तब्ध हैं। बच्ची के साथ हुये दुष्कर्म से क्षेत्रवासियों में काफी गुस्सा है। लोगों ने बच्चों में फैलती गलत संगती और नशे की आदत पर चिन्ता जतायी है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिये जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। जहां उसका मेडिकल परीक्षण चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *