Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिव के पुनः जिलाध्यक्ष बनने से भाजपाइयों में उत्साह

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिव अरोरा को पुनः पार्टी जिलाध्यक्ष नियुत्तफ किए जाने पर खुशी व्यत्तफ करते हुए भगत सिंह चैक पर मिष्ठान वितरण किया। मेयर रामपाल सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता ने कहा कि संगठन ने पुनः शिव अरोरा को जिले की कमान देकर भाजपा के जिले भर के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। निश्चित ही शिव अरोरा के नेतृत्व में पुनः जिले में भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूती से उभरेगी। निवर्तमान नगर महामंत्री चंद्रसेन कोली ने कहा कि कुछ भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित लोगों ने निजी स्वार्थाे के लिए जिलाध्यक्ष शिव अरोरा की छवि धूमिल करने की कोशिश की लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। श्री अरोरा पुनः अपने कुशल नेतृत्व, रणनीति एवं व्यत्तिफत्व के कारण पुनः जिलाध्यक्ष बनकर पार्टी के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता, जिला कोषाध्यक्ष विजय फुटेला, वेद ठुकराल, विवेक सक्सेना, के.के दास, ललित मिगलानी, अजीत शाह, हरीश सुखीजा, अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद राठौर, गोपी सागर, तरुण दत्ता, फरजाना बेगम, रश्मि रस्तोगी, योगेश वर्मा, सुशील यादव, राजेश गर्ग ,नरेश उपरेती, विधान राय, रामकिशन कोली, शालिनी बोरा, महेंद्री शर्मा, शम्मी गुप्ता, अनीता बरेठा, सुनीता शर्मा, दीपक सागर, राजकुमार कोली, पवन अग्रवाल, प्रेमपाल गंगवार, सूरज प्रजापति, रजनीश ग्रोवर, ललित बिष्ट, मनोहर लाल गंगवार, राजीव यादव, प्रेम सिंह, मनमोहन यादव, शंकर विश्वास, प्रमोद साहनी, दीपक ग्रोवर, पीयूष विश्वास, छत्रपाल राठौर, वेद प्रकाश मौर्य, शशि गंगवार, नुत्तफा प्रसाद राठौर, सुरेश विश्वास आदि मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *