Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाचा की पिटाई

काशीपुर(उद संवाददाता)। छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदे  ने उसके चाचा के साथ मारपीट की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया।  पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ला खालसा निवासी एक व्यत्तिफ ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय भतीजी स्थानीय एक काॅलेज में 10वी की छात्रा है।  आरोप है कि उपरोत्तफ मोहल्ला निवासी फरदीन पुत्र रिजवान पिछले काफी समय से स्कूल आते-जाते छात्रा से छेड़छाड़ करता है। छात्रा ने इसकी शिकायत  परिजनों  से किया।  इस बाबत छात्रा के चाचा ने जब आरोपी युवक को समझाने की कोशिश की तो उसने बीते 18  दिसंबर को अपने तीन चार साथियों के साथ  हमसाज होकर छात्रा के चाचा  को मार्ग से गुजरते हुए घेर लिया और गाली गलौच करते हुए उसकी बुरी तरह पिटाई की।  घटना अंजाम देते हुए आरोपियों ने मुंह खोलने  के एवज में छात्रा की चाचा को जान से मारने की धमकी भी दी।  पुलिस को जब इसका पता चला तो उसने शिकायत के आधार पर आरोपी को दबोच कर जरूरी पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *