Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रक से कुचलकर सुरक्षाकर्मी की मौत

काशीपुर (उद संवाददाता)। ट्रक से कुचलकर आज प्रातः साइकिल सवार सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के समीप लावारिस हालत में ऽड़े ट्रक को कब्जे में लेकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोमराम मचा है। मूल रूप से ग्राम पायेंदापुर डिलारी ठाकुरद्वारा मुरादाबाद उत्तर प्रदेश तथा हाल दुर्गा कॉलोनी दुर्गा विहार निवासी चंद्र मोहन लाल शर्मा 55 वर्ष पुत्र हर स्वरुप लाल शर्मा अलीगंज रोड स्थित महल पेपर मिल में पिछले कुछ समय से बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात है। आज प्रातः वह साइकिल पर सवार होकर डड्ढूटी जा रहा था कि इसी दौरान अलीगंज रोड पर ग्राम गिनी ऽेड़ा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ईटों से लोड ट्रक संख्या यूपी 21 एएनध्1447 के चालक ने साइकिल को टक्कर मार दी जिसमें सुरक्षाकर्मी की मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक के तीन बेटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *