February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मंदिर की छत गिरने से युवती की मौत,एक घायल

देहरादून। निर्माणधीन मंदिर की छत गिरने से दर्शन को गई युवती और मजदूर घायल हो गये। दोनों को अस्पताल में पहुंचाया गया,जहां युवती की मौत हो गई, जबकि मजदूर का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार आज प्रातः चकराता रोड पर कुम्हार मण्डी निवासी युवती संगीता पुत्री तारा चंद पार्वती माता के मंदिर में पूजा अर्चना करने गई थी, बताया जाता कि मंदिर परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है, अचानक मंदिर की निर्माणधीन छत गिर गई, जिसकी चपेट में युवती व मजदूर दिलीप आ गये, जिन्हें घायल अवस्था में दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां युवती की मौत हो गई, जबकि घायल मजदूर का ईलाज चल रहा है। युवती की उम्र करीबन 20 वर्ष बताई जा रही है, जो कि रिश्तेदारी में आई थी। मंदिर निर्माण के दौरान बड़ी लापरवाही बरती गई है, जिसकी लापरवाही का शिकार युवती हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *